फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shopkeepers upset due to power cuts roared against electricity corporation officials

बिजली निगम अधिकारियों के खिलाफ गरजे बिजली कटों से परेशान दुकानदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers upset due to power cuts roared against electricity corporation officials
रादौर। गर्मी के बीच रादौर में तार बदलने व अन्य काम के लिए घंटों तक बिजली के कट लगाए जाने के खिलाफ दुकानदार भड़क गए। दुकानदारों ने बिजली के कट लगाए जाने पर बिजली निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग गर्मी में तारे बदलने का काम कर रहा है जबकि यह कार्य सर्दी के मौसम में होना चाहिए था। दुकानदार संदीप, विनोद, अनवर, महेश, विकास, रोहित, बलविंद्र ने बताया कि कई दिनों से बिजली निगम अधिकारी शहर में कभी मीटर बदलने तो कभी तारे बदलने के नाम पर सुबह से शाम तक बिजली के कट लगा रहे हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचाने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। जिनकी बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि तारे बदलने व मीटर लगाने का काम सर्दी के मौसम में होना चाहिए। बिजली आपूर्ति बंद होने से रादौर में लोगों को पेयजल की भी समस्या हो रही है। आम आदमी पार्टी नेता सतीश शर्मा धौडंग ने कहा कि मामले को लेकर शुक्रवार को रादौर में बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें गर्मी के मौसम में तारे बदलने व मीटर बाहर लगाने का कार्य बंद किए जाने की मांग होगी। इस बारे बिजली निगम के एसडीओ पंकज देशवाल ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर तारे बदलने का कार्य किया जा रहा है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ट्रांसफार्मर को काटकर तारे बदलने का कार्य किया जा रहा है। उनकी कोशिश होगी कि किसी को भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed