फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shopkeeper hanged himself

गले पर गत्ता लपेट रस्सी के फंदे पर लटका दुकानदार

Wed, 15 Jul 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Wed, 15 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आजाद नगर में घर पर बने चौबारे में दुकानदार का शव फंदे पर लटका मिला। युवक ने गले पर गत्ता लगाकर रस्सी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आजाद नगर की गली नंबर तीन निवासी साहिल (23) की आजाद नगर में ही मनियारी की दुकान है। मंगलवार को उसका छोटा भाई राहुल और उसके पिता सतीश किसी काम से हरिद्वार गए थे। इस दौरान घर पर साहिल के अलावा उसकी मां पूनम और दादी थी।

मंगलवार देर शाम दुकान से काम समाप्त कर साहिल घर आया और खाना खाकर छत पर बने कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक साहिल के नीचे नहीं आया तो उसकी मां पूनम उसे जगाने के लिए छत पर गई। पूनम ने देखा कि साहिल का शव पंखे की कुंडी पर रस्सी से झूल रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन


मृतक के गले में गत्ता लिपटा था और ऊपर से रस्सी गले में डाली गई थी। पुलिस ने मृतक और पूरे कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट या कोई कागज नहीं मिला। जिससे पता चल सके कि युवक ने सुसाइड क्यों किया। शहर थाना प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी युवक द्वारा सुसाइड करने का कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed