{"_id":"61215c978ebc3e0e8d6f4620","slug":"shopkeeper-and-nephew-beaten-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl80665592","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार और भतीजे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार और भतीजे को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी अनाजमंडी स्थित सरिया व सीमेंट की दुकान में घुसकर कुछ युवकों ने दुकानदार व उसके भतीजे से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने दुकान के गल्ले से 1.70 लाख रुपये और युवक के गले से सोने की चेन छीन ली। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए कुछ अन्य युवकों पर मारपीट व लूट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-17 निवासी संदीप ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी जगाधरी अनाज मंडी में सरिया और सीमेंट की दुकान है। 19 अगस्त को वह अपने भतीजे अनुज गुप्ता के साथ दुकान पर था। तभी एक कार उनकी दुकान के बाहर कांटे पर लगी। कार से दो लोग व्यक्ति बाहर निकले। कार से निकलते ही उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। उसमें एक सेक्टर-17 निवासी दीपक कांबोज था और दूसरे का वे नाम नहीं जानते। उन्होंने आरोपियों को गालियां देने से मना किया। इसमें वे तैश में आ गए। इसके बाद दीपक ने फोन कर अन्य साथियों को बुला लिया और उन पर डंडों व रॉड से हमला कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी दुकान के गल्ले से एक लाख 70 हजार रुपये की नकदी और उसके भतीजे के गले से सोने की चेन छीन ले गए। इसके बाद में आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसके भाई ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले में आरोपी दीपक को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर मारपीट करने और लूट करने का केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद ही मामले की वास्तविकता का पता चलेगा। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।