फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   shopkeeper Agitation, bazar closed

एसपी आवास पर दुकानदारों का प्रदर्शन

Mon, 07 Oct 2013 12:31 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Mon, 07 Oct 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper Agitation, bazar closed
डीएवी गर्ल्स कॉलेज रोड छोटी लाइन स्थित एक रेडिमेड कपड़ाें के शोरूम पर छापा मारा। दुकानदाराें का आरोप है कि कुछ लोग नकली विजिलेंस टीम के सदस्य बनकर छापा मार रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों दुकानदाराें ने एसपी आवास के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान दुकानदारों ने सड़क के बीचाेंबीच बैठकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी ने समझा बुझाकर दुकानदारों को शांत किया। रविवार शाम करीब चार बजे डीएवी गर्ल्स कॉलेज के नजदीक छोटी लाइन स्थित एक शोरूम में करीब सात लोग आए। इनमें दो पुलिसकर्मी के रूप में थे। उनमें से एक व्यक्ति खुद को महाराष्ट्र स्थित कंपनी का एक अधिकारी बता रहा था। उन्हाेंने शोरूम संचालक रजनीश से कुछ ब्रांडेड कपड़े दिखाने को कहा। शोरूम संचालक ने उन्हें दुकान से कुछ कपड़े दिखाए।
विज्ञापन


 इस पर अधिकारी बने एक व्यक्ति ने संचालक से नकली ब्रांड रखने की बात कही और इसका जवाब मांगा। इस पर शोरूम संचालक भड़क गए। उन्हाेंने शोर मचाकर अन्य दुकानदाराें को बुलवाया। दुकानदारों ने उन पर शक करते हुए उन्हें नकली अधिकारी माना। दुकानदाराें ने शोर मचा दिया कि यह अधिकारी नकली है। आरोप है कि ब्रांड के नाम पर उससे पैसों की भी मांग कर रहा है। देखते ही देखते शोरूम के बाहर अन्य दुकानदाराें की भी भीड़ लग गई। छापा मारने आए अधिकारी और उसके साथ अन्य लोगों को दुकानदारों ने घेर लिया। उन्हाेंने अधिकारी से पहचान पत्र दिखाने की मांग की। अधिकारी ने अपना पहचान पत्र दिखाया। दुकानदाराें ने पहचान पत्र को भी नकली बताया। दुकानदारों का आरोप है कि यह शख्स पिछले कुछ दिनों से शोरूम संचालकों को परेशान कर रहा है। उनसे पैसों की मांग करता है। इससे वह परेशान हो गए हैं। आरोप है कि रविवार को भी वह पैसे लेने के चक्कर में शोरूम पर छापा मारने आया। दुकानदार नारेबाजी करते हुए छोटी लाइन से बाहर निकल आए। यहां से नारेबाजी करते हुए मार्केट के सभी दुकानदार एसपी आवास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यहां उन्हाेंने जमकर नारेबाजी की। एसपी के नहीं मिलने पर दुकानदार नारेबाजी करते हुए एसपी आवास के समक्ष सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। मामले की सूचना मिलने पर शहर पुलिस के थाना प्रभारी अजीत सिंह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने दुकानदाराें को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार छापा मारने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। थाना प्रभारी ने उन्हें थाने में चलकर लिखित में शिकायत देने की बात कहीं। उसके बाद सभी दुकानदार थाने में चले गए। दुकानदार रजनीश कुमार, भोला, अजय, विक्की, अभिनव, चेतन आदि ने बताया कि छापा मारने आई टीम में करीब सात सदस्य थे। इनमें से दो पुलिसकर्मी के रूप में थे। आरोप है कि टीम सदस्यों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, लेकिन उनके साथ आए पुलिसकर्मी मूक बने देखते रहे।

बाजार बंद रख जताया विरोध
दुकानदारों ने बाजार को बंद कर पुलिस प्रशासन के नारेबाजी की। इस दौरान दुकानदार नारेबाजी करते हुए एसपी आवास की ओर रवाना हुए। यहां से दुकानदाराें ने रास्ते में मेला सिंह चौक बाजार और नेहरू पार्क के पास स्थित बाजार की दुकानें बंद करवाईं।


एक घंटे तक लगाया जाम
भड़के दुकानदार एसपी आवास के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। लगभग एक घंटे तक दुकानदार सड़क पर डटे रहे। सड़क के बीचोंबीच दुकानदारों के बैठने से सड़क पर दोनाें ओर जाम लग गया। वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों से अपने गंतव्य की ओर गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed