{"_id":"5da8ba358ebc3e013549b28e","slug":"shop-theft-yamuna-nagar-news-knl8853397","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर तोड़ तीन लाख और ऑफिस से दो लैपटॉप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का शटर तोड़ तीन लाख और ऑफिस से दो लैपटॉप चोरी
विज्ञापन
ऑफिस में चोरी के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई आरोपी की तस्वीर।
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने जगाधरी की गांधी धाम कॉलोनी में दुकान का शटर तोड़ कर करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं, गंगा नगर कॉलोनी में करियाणा दुकान के ऊपर बने ऑफिस के ताले तोड़ दो लेपटॉप, पेन ड्राइव व अन्य सामान चोरी कर लिया। ऑफिस में चोरी करते हुए एक युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस ने दोनों स्थानों का मुआयना किया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
गांधी धाम कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही दुकान है। रोज की तरह मंगलवार रात को करीब नौ बजे दुकान बंद करके वह घर चले गए थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शटर आधा ऊपर उठा हुआ था। किसी रॉड या अन्य हथियार से शटर को ऊपर उठाकर तोड़ा हुआ था। बड़ी मशक्कत से शटर को खोलकर जब वे अंदर गए तो वहां पर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। लाखों रुपये का सामान गायब था। जांच करने पर दुकान से 80 तांबे के बंडल, स्क्रैप, एलईडी व अन्य सामान गायब था। जिसकी कीमत तीन लाख रुपये से अधिक थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
मुंडा खेड़ा निवासी विकास कुमार ने बताया कि उनकी गंगा नगर कॉलोनी में करियाणा की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उन्होंने अकाउंट व जीएसटी टैक्स का ऑफिस बनाया हुआ है। रोज की तरह वे देर शाम को ऑफिस व दुकान बंद करके घर आ गए थे। सुबह जब वह दुकान का शटर खोलकर जब वे ऑफिस पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ऑफिस के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो वहां रखे दो लेपटॉप, पेन ड्राइव व अन्य सामान चोरी था। ऑफिस में चोरी करते हुए एक युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है। फुटेज में एक युवक सवा 11 बजे ऑफिस में घुसता हुआ नजर आ रहा है। जो सीधा सीसीटीवी के पास आता है और आसपास खंगालता है। काफी देर तक आरोपी चोर इधर उधर घूमता है और फिर दो लेपटॉप व दो पेन ड्राइव चोरी कर फरार हो जाता है। विकास ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।