{"_id":"677ef332c87d4ea9140f1327","slug":"shooter-eluded-police-no-clue-found-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-131218-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस की पकड़ से दूर शूटर, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस की पकड़ से दूर शूटर, नहीं लगा सुराग
Thu, 09 Jan 2025 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:42 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर गैंगवार के मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। तीन राज्यों में लगातार तलाश जारी है।
शूटरों का कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है। बीते 26 दिसंबर को रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह गांव में जिम के बाहर गैंगवार हुई थी। जिसमें शराब कारोबार से जुड़े तीन युवकों की हत्या कर दी गई थी।
वारदात के बाद से ही पुलिस घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शूटरों का सहयोग करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनसे लगातार कई दिनों तक पूछताछ की गई। लेकिन, पूछताछ में भी पुलिस को शूटरों की न तो सही पहचान हो सकी और न ही उनकी कोई सटीक लोकेशन मिल सकी है। एक आरोपी से बदमाशों के हरिद्वार और पंजाब में होने की सूचना जरूर मिली थी। जहां पर पुलिस ने दबिश भी दी थी। लेकिन, पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। उधर, पुलिस अफसरों का कहना है कि वारदात का खुलासा करने के लिए घटना की एक-एक कड़ी को जोड़ा जा रहा है।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद
विज्ञापन