{"_id":"6165e7dd8ebc3ed9c71d47b0","slug":"sharan-and-gauri-top-by-making-coconut-barfi-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl863187117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारियल की बर्फी बनाकर शरण और गौरी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारियल की बर्फी बनाकर शरण और गौरी अव्वल
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान मौजूद छात्राएं। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित श्रीगुरु नानक गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में नवरात्र के उपलक्ष्य में व्यंजन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में वह व्यंजन व मिष्ठान शामिल रहे, जिन्हें बनाने में अग्नि का प्रयोग नहीं किया जाता है। प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की शरण व गौरी ने नारियल की बर्फी बनाकर पहला स्थान पाया।
कार्यक्रम संयोजिका गृह विज्ञान विषय प्रभारी दलजिंद्र कौर ने बताया कि स्कूल निदेशिक डॉ. वरिंद्र गांधी व प्रिंसिपल सरवजीत कौर के निर्देशन में प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में नवीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया। अध्यापिका रूपिंद्र कौर, उवर्शी और सुनीता खुराना ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई गई। सुनीता खुराना ने बताया कि 12वीं की शरण व गौरी ने नारियल की बर्फी बनाकर पहला स्थान पाया। दिवांशी और अंजीन ने नारियल चटनी और इडली बनाकर दूसरा स्थान पाया।
वहीं 11वीं की आशा व निधि ने चॉकलेट ब्रेड केक बनाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल सरवजीत कौर ने प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और अन्यों को बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को इस तरह की स्पर्धाओं में भाग लेना चाहिए। इससे छात्राओं का मनोबल बढ़ता है और बेहतर काम करने की प्रवृत्ति प्रबल होती है। इस दौरान पूनम, प्रवीण, सतनाम कौर, महीमा, रमन व रीमा विशेष रूप से मौजूद रहे।