{"_id":"6404e33b3fc30e6ef30037b4","slug":"sewer-system-will-improve-in-three-colonies-with-370-crores-yamuna-nagar-news-c-18-1-50686-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन कॉलोनियों में 3.70 करोड़ से सुधरेगा सीवर सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन कॉलोनियों में 3.70 करोड़ से सुधरेगा सीवर सिस्टम
Mon, 06 Mar 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की शिवनगर, शिवाजी पार्क व आजाद नगर कॉलोनियों में जन स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग सीवरेज सिस्टम सुधारने जा रहा है। यहां नई सीवर लाइनें डालने की तैयारी है, जिसका ई-टेंडर कर दिया है। तीनों कॉलोनियों में 1250 मीटर सीवर लाइन डालने में 3.70 करोड़ खर्च आने का अनुमान है। ई-टेंडर में एजेंसियों व ठेकेदारों से 20 मार्च तक बिड मांगी ली है।
शहर की ज्यादातर कॉलोनियों व मोहल्लों में पुरानी सीवर लाइनें हैं, जिनके कई दो-तीन दशक पुरानी है। तब से अब तक कई गुना आबादी व घर बढ़े, पर सीवर लाइन पुरानी हैं। जिनकी मौजूदा समय के हिसाब से चौड़ाई व क्षमता कम है। साथ ही कई नई बसी कॉलोनियों में सीवर लाइन नहीं है। इसी को मद्देनजर रख जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शिवनगर, शिवाजी पार्क व आजाद नगर के सीवरेज सिस्टम सुधार की योजना तैयार की गई है।
इनमें शिवनगर में 550 मीटर, शिवाजी पार्क में 500 मीटर, आजाद नगर में 200 मीटर सीवर लाइन डाली जानी है। यहां कई जगह पुरानी कम चौड़ी सीवर लाइन की जगह नई अधिक चौड़ी सीवर लाइन डाली जाएगी, वहीं जहां सीवर लाइन नहीं है, वहां भी सीवर लाइन पहुंचाने का प्रयास होगा। ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर वर्क अलॉट होने पर संबंधित एजेंसी व ठेकेदार को छह माह में यह कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन
आजाद नगर, शिवनगर व शिवाजी पार्क कॉलोनियों में सीवरेज सिस्टम में सुधार के लिए ई-टेंडर कर दिया है। जिसके तहत नई अधिक चौड़ी सीवर लाइन डाली जाएगी। - सुमित गर्ग, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग।