फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seven units across five trades excluded from the ITI admission process

Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया से पांच ट्रेड की सात यूनिट बाहर

Sat, 18 Jul 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seven units across five trades excluded from the ITI admission process
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। आईटीआई में दाखिला के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का पहला चरण शुरू हो गया है। नोडल आईटीआई में संचालित सभी ट्रेड व यूनिट में कुल 1,348 सीटे हैं। विभाग की ओर से अभी 264 सीटें पोर्टल पर नहीं दिखाई गई हैं। यह सीटें पांच ट्रेड् की हैं और इस पर निदेशालय की ओर से फिलहाल कैप लगाई गई हैं। चूंकि अभी इन ट्रेड की मैपिंग पूरी नहीं हो पाई है। इसकी मैपिंग पूरी होने के बाद भी इन 264 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
इस बार डीजीटी की ओर से दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इसके तहत ट्रेड्स की स्केनिंग व मैपिंग के बाद ही दाखिले किए जाएंगे। इस बार डीजीटी ने इस बार बिना इंस्ट्रक्टर वाली ट्रेड में दाखिले न करने का निर्णय लिया है। चूंकि बिना इंस्ट्रक्टर वाली ट्रेड में दाखिला लेने विद्यार्थियों को नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन

इस कारण विभाग की ओर से सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ट्रेड्स की स्केनिंग व मैपिंग की जा रही है। इस प्रक्रिया के दौरान जिले की नोडल आईटीआई की पांच ट्रेड्स की मैपिंग अभी होनी बाकी है। इसी कारण से इन ट्रेड्स की यूनिट में विभाग ने सीट अलॉट नहीं की है। मैपिंग पूरी होने के बाद निदेशालय की ओर से यह खोल दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से रोकी ट्रेड में एमएमवी, स्टेनो, कोपा, वेल्डर और कारपेंटर शामिल है। इस दौरान एमएमवी की दो में से अभी एक यूनिट चलाई गई है। वहीं, स्टेनो की भी दो में एक यूनिट चलाई गई है और एक की मैपिंग हो रही है। इसके अलावा कोपा की चार में से दो यूनिट संचालित हैं और दो पर कैप लगी है। इसी तरह वेल्डर की छह में से पांच यूनिट की मैपिंग हो चुकी है और एक यूनिट शेष है। वहीं, कार्पेंटर की तीन में से दो यूनिट में मैपिंग के बाद दाखिले किए जाएंगे। संवाद
दो दिन में हुए सिर्फ 59 दाखिले

दो दिन की प्रक्रिया में नोडल आईटीआई में कुल 59 दाखिले ही हो पाए हैं। दूसरे दिन 51 विद्यार्थियों का दाखिला किया गया। पहले दिन सिर्फ आठ विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। पहली वरीयता सूची में 33 ट्रेड्स में 714 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई है। इसमें से 51 ने दाखिला ले लिया है और 655 सीटों पर दाखिले अभी होने हैं। पहले चरण की प्रक्रिया 21 जुलाई तक चलेगी, जबकि विद्यार्थियों के पास फीस भरने का अंतिम मौका 22 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद 23 जुलाई को रिक्त सीटों की सूची पोर्टल पर दृर्शाई जाएगी और 28 जुलाई को दूसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी।

डीजीटी ने दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसके तहत पांच ट्रेड की कुछ यूनिट में दाखिलों पर अभी रोक लगाई गई है। मैपिंग के बाद इन ट्रेड्स की रिक्त सीटों को भी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। ड्यूल अनुसार दाखिले किए जा रहे हैं। - भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य नोडल आईटीआई, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed