फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Servant absconding after stealing two and a half lakh rupees and bike

ढाई लाख रुपये व बाइक चुराकर नौकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Servant absconding after stealing two and a half lakh rupees and bike
बिलासपुर के गांव अहड़वाला से एक नौकर अपने मालिक के ढाई लाख रुपये और बाइक चोरी कर फरार हो गया। वहीं, शास्त्री कॉलोनी में चोरी कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और गांव तलाकौर में राजकीय स्कूल की लैब से कंप्यूटर चोरी हो गया। पुलिस ने सभी मामलों में शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला करौली के थाना नादौती के गांव शहर निवासी दानवीर सिंह ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 साल से कपालमोचन व अहड़वाला में भूमिगत पाइपलाइन बिछाने का काम करता है और कपालमोचन में सूरजकुंड रोड पर डॉ. हाकम सिंह सिंह के मकान में किराए पर रहता है। करीब 20 दिन पहले उनकी कंपनी ने जिला रेवाड़ी के गांव छव्वा निवासी पंकज को काम पर रखा था। सात जुलाई की शाम छह बजे किसी काम से बाहर चला गया था और रात करीब आठ बजे लौटा। उसे अपनी बाइक घर के बाहर नहीं खड़ी दिखाई दी तो उसने कमरे में रखे सामान की जांच की। इस दौरान उसे अलमारी से ढाई लाख रुपये भी गायब मिले। जिनका सिर्फ पंकज को पता था। उसने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई कि पंकज ही उसकी बाइक और ढाई लाख रुपये लेकर गया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, शास्त्री कॉलोनी में मंजू गुप्ता के मकान में घुसकर चोरी कर रहे युवक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान शास्त्री कॉलोनी निवासी मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया। शास्त्री कालोनी निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में ही मंजू के मकान में आरोपी मोहित घुस गया था। यहां से सामान चोरी कर रहा था। जिसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed