फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   September feels like June as the mercury rises

Yamuna Nagar News: पारा चढ़ने से सितंबर में जून सी गर्मी का अहसास

Tue, 23 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
September feels like June as the mercury rises
धूप से बचने मुंह ढककर गुजरती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्मी ने एक बार फिर से लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी इतनी ज्यादा हो रही है कि लोगों को सितंबर में जून माह जैसा अहसास हो रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि लू के थपेड़े नहीं हैं जबकि तेज धूप पहले की तरह चुभ रही है। गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी एक सप्ताह और लोगों को ऐसे ही गर्मी का सामना करना पड़ेगा। एक अक्तूबर से मौसम में बदलाव आने से तापमान में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले दिनों बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आ गई थी। जिससे मौसम में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा था। तीन-चार दिन तो लोग रात को सोते समय हल्के गर्म कपड़े ओढ़ने लगे थे। परंतु अब तीन-चार दिन से फिर से गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। उमस व गर्मी दोनों लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आखिरी बार 17 सितंबर को बारिश हुई थी। यह बारिश भी व्यासपुर व छछरौली क्षेत्र में हुई थी। अब कुछ दिनों से पछवा हवा चल रही है। इससे गर्मी और भी ज्यादा बढ़ गई है। इससे आमजन को तो परेशानी हो रही है, लेकिन किसानों को फायदा है। पछवा हवा चलने से फसलों को सूखने में मदद मिलेगी।

कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि अभी सप्ताहभर मौसम साफ रहेगा। बारिश होने की संभावना नहीं है। साथ ही अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वह धान कटाई के बाद फसल अवशेषों में आग न लगाएं। क्योंकि आग लगने से न केवल तापमान बढ़ता है बल्कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed