यमुनानगर
निस्वार्थ सेवा समिति ने बिलासपुर में आपदा के समय में अपनी सेवाएं दे रहे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर व शाल देकर सम्मानित किया। प्रधान अनिल सैनी ने कहा कि आपदा की परिस्थितियों में ये सभी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी बखूभी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समिति इस आपदा के दौरान गरीब परिवारों तक राशन पहुंचाने व अन्य कार्य भी कर रही हैं। समिति के सभी सदस्य मिल जुलकर एक जुट होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसार में कोई भी आपदा क्यों ना आए, हम सरकार को स्पॉट करेंगे और आपदा में फंसे लोगों की सहायता करेंगे। उन्होंने अपने सभी सदस्यों मोहन लाल, सुबे सिंह, अशोक चौधरी, जगदीप सैनी, नरेश वर्मा, सुभाष गोड, मोहन धर्मकांटे वाले, गुलशन गांधी, सुभाष शर्मा, सरदार भट्टी का भी धन्यवाद किया और उनकी हौंसला अफजाई की।