Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Self-Help Group

Yamuna Nagar News: स्वरोजगार से मजबूत कर रहीं आर्थिक स्थिति

Sun, 07 Jun 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Self-Help Group
गांव पाबनी कलां में महिलाओं के साथ बैठक करते एचआरजीएएम के पदा​धिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव पाबनी कलां की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। गांव में बने 15 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।

कृष्णा स्वयं सहायता समूह की प्रधान एवं समूह सखी कविता देवी इस बदलाव की प्रमुख कड़ी हैं। कविता देवी गांव में सीएससी संचालित कर रही हैं। उनके नेतृत्व में समूह की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाओं के उत्साह और कार्यशैली को देखते हुए मिशन ने कविता देवी को समूह सखी की जिम्मेदारी भी सौंपी है।
विज्ञापन

समूह की सचिव बोती देवी सिलाई-कढ़ाई के साथ मनरेगा में कार्य कर रही हैं, जबकि खजांची रिंकी देवी जूट बैग निर्माण और सिलाई का काम कर रही हैं। सलोनी ब्यूटी पार्लर और सिलाई कार्य से जुड़ी हैं। सुरेशो देवी मिड-डे मील के कार्य के साथ मजदूरी भी करती हैं। वहीं सत्या देवी पशुपालन, डेयरी व्यवसाय और जनरल स्टोर का संचालन कर परिवार की आय बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा समूह आशा ग्राम संगठन के अंतर्गत कार्य करता है, जो संजीवनी महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन से जुड़ा हुआ है। गांव में प्रत्येक समूह की नियमित बैठकें आयोजित की जाती हैं। कृष्णा समूह की चार बैठकें प्रतिमाह प्रत्येक सोमवार को होती हैं, जबकि ग्राम संगठन की मासिक बैठक में 15 समूहों की करीब 150 महिलाएं भाग लेकर योजनाओं और स्वरोजगार गतिविधियों पर चर्चा करती हैं।
महिलाओं का कहना है कि यदि परिवार का सहयोग मिले तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। उनका मानना है कि आत्मविश्वास और अवसर मिलने पर महिलाएं हर चुनौती का सामना कर सकती हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र शर्मा, खंड कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर कांबोज, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनुराधा और लिपिक हैप्पी सिंह के मार्गदर्शन में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की कोऑर्डिनेटर मोनिका कांबोज ने बताया कि संस्थान की ओर से महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। प्रशिक्षण के माध्यम से अनेक महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रही हैं।

गांव पाबनी कलां में महिलाओं के साथ बैठक करते एचआरजीएएम के पदाधिकारी। स्वयं

गांव पाबनी कलां में महिलाओं के साथ बैठक करते एचआरजीएएम के पदाधिकारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed