फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Security will be provided through Durga Shakti and 112 app

Yamuna Nagar News: दुर्गा शक्ति और 112 एप से मिलेगी सुरक्षा

Fri, 25 Apr 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Security will be provided through Durga Shakti and 112 app
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल में जाकर छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध, पॉक्सो एक्ट के प्रावधान, दुर्गा शक्ति एप, अच्छे स्पर्श व बुरे स्पर्श, यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। महिला थाना की एएसआई नीलम ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा संबंधित जानकारी प्रदान की।
उन्होंने छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध के प्रति सजग रहने, असामाजिक तत्वों द्वारा की गई किसी भी प्रकार की अभद्र हरकत का डटकर मुकाबला करने के संबंध में जागरूक किया। इसके लिए उन्होंने 112 ऐप व दुर्गा शक्ति ऐप की जानकारी दी। उन्होंने सभी से अपील की कि यह दोनों ऐप हर महिला के पास होनी चाहिए। इनकी सहायता से वें किसी भी समय विकट परिस्थिति में पुलिस की मदद ले सकती हैं।
विज्ञापन

अगर महिला रात के समय कहीं से आ रही हो या जा रही हो वह अकेली होने पर भी किसी भी परिस्थिति में खुद को असुरक्षित महसूस न करें। आपकी एक कॉल पर महिला पुलिस आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी व ट्रिप मॉनिटरिंग के तहत महिला को उसके गंतव्य स्थान पर सकुशल पहुंचा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई नीलम ने कहा कि जिला पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से तत्पर है। इस अभियान के तहत जगह-जगह जिला पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है, तथा जिला के सभी स्कूलों तथा कॉलेजों के आसपास सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिला पुलिस महिला सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed