{"_id":"614b834f8ebc3ef8d81d74d1","slug":"second-merit-list-released-students-can-deposit-fees-till-25-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl84102092","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, 25 तक फीस जमा करवा सकते हैं विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, 25 तक फीस जमा करवा सकते हैं विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। स्नातक में जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया था, उनका इंतजार खत्म हो गया है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने बुधवार देर शाम दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, वह 25 सितंबर तक फीस जमा करवा कर कालेज में दाखिला ले सकेंगे।
जिले के पांच राजकीय, छह एडेड व एक सेल्फ फाइनेंस कालेजों में 7635 सीटों के लिए 10302 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। इनमें से करीब डेढ़ हजार बच्चों ने पहली मेरिट लिस्ट के तहत कॉलेजों में दाखिला लिया है। जिन विद्यार्थियों का नाम लिस्ट में आया है, वह ऑनलाइन व आफलाइन दोनों तरीके से अपनी फीस जमा करवा सकेंगे।
दूसरी लिस्ट में शामिल विद्यार्थी अब 25 सितंबर तक फीस जमा कर सकेंगे। वहीं सीटें खाली रहने पर ओपन काउंसलिंग के लिए 28 सितंबर को पोर्टल पंजीकरण के लिए फिर से खोला जाएगा। जिन छात्रों ने दाखिले के लिए विभिन्न कालेजों में अपना पंजीकरण करवाया है, उन सभी के मोबाइल पर मेरिट लिस्ट का मैसेज आएगा। ऐसे में छात्रों को घर बैठे ही पता चल जाएगा कि उनका नाम लिस्ट में आया है या नहीं। वैसे कालेज अपने स्तर पर भी नोटिस बोर्ड व कालेज की वेबसाइट पर भी मेरिट लिस्ट लगाएंगे ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। विद्यार्थी ऑनलाइन या आफलाइन फीस जमा करवा कर अपना दाखिला सुनिश्चित करें। सीट खाली होने पर ही फिर से पोर्टल खोला जाएगा, इसलिए जिनका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में है, वे दाखिला करा लें। -डॉ. बलजीत कौर, प्रधानाचार्या, छछरौली राजकीय कॉलेज