फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SE office was surrounded by farmers

एसई ऑफिस का किसानों ने किया घेराव, गमच्छा से मेन गेट पर लगाई गांठ, ढाई घंटे तक कर्मी अंदर रहे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
SE office was surrounded by farmers
यमुनानगर। बिजली किल्लत के चलते किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले शनिवार को बिजली निगम के एसई ऑफिस का घेराव किया। किसान सुबह दस बजे ही यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना के नेतृत्व में यहां पहुंचे। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। प्रधान संजू गुंदियाना ने धरने पर बैठे किसान के गले से गमछा (परना) निकाल एसई ऑफिस के मेन गेट पर गांठ लगाकर रास्ते को बंद कर दिया। इस तरह ढाई घंटे तक कर्मचारी ऑफिस में बंद रहे। दूसरी तरफ किसानों ने रोष प्रकट करते हुए एसई ऑफिस के ऊपर भी भाकियू का झंडा लगा दिया था।
विज्ञापन

किसान इस बात पर अड़ गए जब तक उन्हें बिजली नहीं मिल जाती तब तक गमछे की गांठ नहीं खोलेंगे। उधर स्थिति को संभालने के लिए हेड क्वार्टर डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली निगम के एसई राजेंद्र कुमार भी पहुंच गए, हालांकि अधिकारियों ने किसानों को समझाने की काफी प्रयास किए, लेकिन किसान अपनी जिद भी अड़े रहे। करीब ढाई घंटे के बाद एसई राजेंद्र कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया की उन्हें आठ घंटे की बजाय लगातार पांच घंटे बिजली दी जाएगी। इसके बाद किसानों ने गमछे की गांठ खोली।
विज्ञापन

किसान बोले-पांच घंटे बिजली नहीं मिली तो फिर देंगे धरना
यमुनानगर। घेराव के दौरान बिजली निगम के एसई राजेंद्र कुमार ने किसानों को रेगुलर बिना कट के पांच घंटे ट्यूबवेलों को लाइट देने की हामी भी दी थी, इसपर भाकियू प्रधान संजू गुंदियाना ने चेतावनी देते हुए कहा कि वायदे के मुताबिक यदि अब भी पांच घंटे बिजली नहीं दी तो किसान फिर से कार्यालय पहुंचकर घेराव करेंगे और धरना देंगे। अधिकारी ने कहा कि शेड्यूल बनाना हमारे हाथ में नहीं है, हेड क्वार्टर से यह बनकर आता है, परंतु ट्यूबवेलों की लाइट का बिल्कुल भी कट नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
एसई साहब 95 प्रतिशत खेतों में लटक रही तारें
किसानों के बीच में खड़े एसई राजेंद्र को किसानों ने लचर व्यवस्था को लेकर जमकर खरीखोटी सुनाई। किसानों ने कहा कि केवल कागजों में ही काम हो रहा है। 95 प्रतिशत बिजली की तारें खेतों में लटकी हुई हैं। कईं बार किसानों को टाइट या फिर बदलने की शिकायतें कर्मचारियों के माध्यम से दी जा चुकी है, मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मचारी और अधिकारी केवल बिजली चोरी पर ध्यान दे रहे हैं। अगर व्यवस्था ठीक हो जाए तो सबकुछ ठीक हो जाएगा। एसई राजेंद्र कुमार ने कहा कि जिन जगहों पर लटकी तारों की समस्या है, वे उन्हें लिखित में शिकायत दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed