फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SDM spoke to the students after reaching school, checked arrangements

स्कूल पहुंच एसडीएम ने विद्यार्थियों से की बात, जांची व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
SDM spoke to the students after reaching school, checked arrangements
एसडीएम ने किया स्कूल और पशु चिकित्सालय का निरीक्षण
विज्ञापन

बिलासपुर। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं, अध्यापक हाजिरी पुस्तिका व कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची।
उन्होंने अध्यापकों से कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हुई है। इसलिए सभी अध्यापक स्कूल में अतिरिक्त समय निकाल कर ऑनलाइन शिक्षा से भी विद्यार्थियों को जोड़े। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पुस्तकालय से भी जोड़ें। पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों पर अधिक ध्यान दें और उन्हें प्रेरित करें। इस दौरान एसडीएम ने विद्यार्थियों से बात की और उन्हें पढ़ाई के साथ खेल में भाग लेने के लिए कहा।
विज्ञापन

स्कूल के बाद एसडीएम जसपाल मछरौली के पशु चिकित्सालय पहुंचे। यहां सबसे पहले अधिकारी ने चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों को इसे दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए सभी को प्रेरित किया। यहां कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:- 3, 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed