{"_id":"686d667eb6df802b0c0f37c4","slug":"sawan-celebration-of-agrawal-vaishya-samaj-will-be-held-in-haridwar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-140466-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हरिद्वार में होगा अग्रवाल वैश्य समाज का सावन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हरिद्वार में होगा अग्रवाल वैश्य समाज का सावन समारोह
Wed, 09 Jul 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का दो दिवसीय सावन पर्व समारोह 11 व 12 जुलाई देवनगरी हरिद्वार में होगा। कार्यक्रम हरिद्वार स्थित श्री राधाकृष्ण धाम परिसर में होगा। कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से जोरों पर तैयारियां की जा रही हैं। इसे लेकर समाज की बैठक हुई। बैठख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई।
जिलाध्यक्ष आशीष मित्तल ने बताया कि सावन माह की हरियाली से ओतप्रोत कार्यक्रम की शुरुआत 11 जुलाई सुबह 11 बजे होगी। आगमन एवं आपसी मेलजोल के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी समिति की बैठक, समाज के लिए विशेष कार्य करने वाले पदाधिकारियों का सम्मान, हर की पौड़ी पर गंगा स्नान, आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे। प्रदेश सचिव पंकज मित्तल बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में कार्यक्रम होगा।
11 जुलाई को ऋषिकेश के विधायक व उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मुख्यातिथि, समाजिक कार्यकर्ता नवीन गोयल व राष्ट्रीय नवचेतना मंच के चेयरमैन विजय सोमाणी विशिष्ट अतिथि होंगे। सोनीपत के भाजपा जिला प्रभारी पंकज जैन बतौर स्वागत अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12 जुलाई को जिला अधिकारी देहरादून सविन बंसल मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन
देहरादून नगर निगम आयुक्त नमामी बंसल विशिष्ट अतिथि होंगी। अंबाला लोकसभा अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य समाज को जोड़ना, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना तथा सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाना है। उन्होंने अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे पर्व में सपरिवार भाग लें।