{"_id":"69249f3d8ea302d376046ef5","slug":"sarpanch-accused-of-illegal-occupation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-147308-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सरपंच पर अवैध कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सरपंच पर अवैध कब्जा करने का आरोप
Mon, 24 Nov 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
व्यासपुर। खंड के गांव चाहड़वाला में ग्रामीण ने मुख्यमंत्री, सीएम विंडो व डीसी को शिकायत देकर सरपंच द्वारा पंचायती भूमि, बीसी चौपाल व फिरनी के रास्ते पर अवैध कब्जा कर निजी प्रयाेग करने पर सरपंच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
सीएम विंडो में दी शिकायत में गांव चाहड़वाला निवासी जगजीत सिंह ने बताया कि गांव में जमीन ग्राम पंचायत की मलकीयत है। यह ग्राम पंचायत द्वारा खेल कूड़ा मैदान के लिए रिजर्व की हुई है। गांव के सरपंच ने अपने पद पर कार्यरत होने का अनुचित लाभ उठाते हुए अपने पति गुरदास के साथ मिलकर ग्राम पंचायत की भूमि पर अपना नाजायज कब्जा कर लिया है। ग्राम पंचायत की भूमि पर पशुओं की खुरली बनाकर उस पर अपने पशुओं को बांधते है। पंचायत की जगह में कुरड़ी व गुहारे इत्यादि रखे हुए है। सरपंच द्वारा पंचायती जगह पर नाजायज कब्जा करने की वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस बारे में सरपंच प्रतिनिधि गुरदास का कहना है कि उनका किसी पंचायती भूमि पर कोई कब्जा नही है। गांव में कही पर भी पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा है तो वह जल्द पंचायती जगह को कब्जा मुक्त करवा देंगे।