{"_id":"6893cee7e9fe129b6f076624","slug":"samples-of-16-suspected-tb-patients-were-sent-for-testing-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141911-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टीबी के 16 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टीबी के 16 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे
Thu, 07 Aug 2025 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:58 AM IST
विज्ञापन
छछरौली। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को गांव मानकपुर में जांच शिविर लगाया गया। जांच शिविर प्रतापनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार के नेतृत्व लगाया गया। इस दौरान मोबाइल लैब से 40 लोगों का एक्स-रे किया गया। जिसके बाद टीबी के संदिग्ध 16 मरीजों के बलगम के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि आशा वर्कर्स ने घर-घर सर्वे किया, जिसके आधार पर संदिग्ध मरीजों की जांच के नमूने भेजे गए। इस दौरान करीब 2000 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी। डॉ. कुमार ने बताया कि मानकपुर गांव में टीबी के मरीज लगातार पाए गए हैं। वर्तमान में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है और तीन मरीज हाल ही में स्वस्थ हुए हैं। डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को गांव ताहरपुरकलां में शिविर लगाया जा रहा है। जो लोग बुधवार को जांच में शामिल नहीं हो सके, वे ताहरपुरकलां शिविर में जांच करवा सकते हैं। इस दौरान रेडियोग्राफर राजेंद्र कुमार, एसटीएस जसपाल, एमपीएचडब्ल्यू बलविंद्र कुमार, आशा वर्कर्स परमजीत कौर, बिंद्र कौर सहित सभी सरपंच व ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद