फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Saints are dedicated to protecting the country and religion: Mahesh Ashram

देश और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित हैं संत : महेशाश्रम

Sun, 24 Aug 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 24 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Saints are dedicated to protecting the country and religion: Mahesh Ashram
प्रवचन करते दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के पक्का घाट स्थित श्रीनागेश्वर धाम मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा कराई जा रही है। कथा के पहले दिन रविवार को दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज ने श्रद्धालुओं से कहा कि जब जब देश के ऊपर अधर्मियों व आक्रांताओं का प्रहार हुआ, तब तब भारत के संतों ने अपने तप, साधना के प्रभाव को देश की रक्षा व धर्म की रक्षा के लिए समर्पित किया है।
त्रेता में भगवान श्रीराम को राक्षसों पर विजय के लिए महान तपस्वी विश्वामित्र, वशिष्ठ व ऋषि अगस्त ने अपने तप रूपी शक्तियों को अस्त्र-शस्त्र बनाकर समर्पित किए। आज के समय में भी हमारे देश के सभी संतों को देश की रक्षा व सेना के जवानों के आत्मबल जागृति के लिए समर्पित भावना से अपनी शक्तियां प्रदान करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

दंडी स्वामी महेशाश्रम ने संकल्प किया है कि वह अपने चातुर्मास व्रत की सभी अनुष्ठान जैसे कि पूरे श्रावण मास में 21 ब्राह्मणों द्वारा किया गया महामृत्युंजय जाप, भगवान नागेश्वर का पूरे मास का अभिषेक व शृंगार आदि अपने द्वारा किए गए संपूर्ण साधना का फल उन वीर जवानों के प्रति समर्पित करते हैं, जिससे हमारे देश के जवानों का आत्मबल जागृत हो और उग्रवाद का फैक्ट्री बना पाकिस्तान का विनाश हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed