{"_id":"67f9665ac421f2c07309e0e4","slug":"safe-house-built-in-jagadhari-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-136031-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जगाधरी अस्पताल में बनाया सेफ हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जगाधरी अस्पताल में बनाया सेफ हाउस
Sat, 12 Apr 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सरकार ने कैल क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर दिया है। वहीं सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी को सेफ हाउस बनाया गया है।
जिलाधीश पार्थ गुप्ता ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत ड्रोन नियम 2021 की धारा 24 के अनुसार आदेश पारित किए कि ड्रोन व मानव रहित हवाई वाहन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह पाबंदी प्रधानमंत्री के आने से चार घंटे पहले व प्रधानमंत्री के जाने के दो घंटे बाद तक रहेगी।
वहीं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित वीवीआईपी लोगों की मूवमेंट को देखते हुए शहर में 13 अप्रैल को शाम सात से 14 अप्रैल को शाम सात बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी को सेफ हाउस बनाया है। यहां पर स्पेशल वार्ड में आईसीयू से संबंधित सभी उपकरण रखे गए हैं। प्रधानमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री के लिए भी अलग से वार्ड बनाया गया है।