{"_id":"6251e50f81332e089644a4af","slug":"sadhaura-shocked-by-double-murder-yamuna-nagar-news-knl1044448164","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर से सहमा साढौरा, दंपती के साथ शराब पीने वाला फरार, शक की सूई उसी पर घूमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर से सहमा साढौरा, दंपती के साथ शराब पीने वाला फरार, शक की सूई उसी पर घूमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। साढौरा क्षेत्र में डबल मर्डर से हर कोई हतप्रभ है। दंपती के शवों को जिसने भी देखा, वह सहम गया। दंपती के मुंह व सिर पर डंडे व लाठी से इतने वार किए गए थे कि पहचान मुश्किल थी। उधर दंपती की हत्या के बाद रात को उनके पास आया युवक सुबह फरार मिला, जबकि रात को दंपती के साथ एक ग्रामीण ने उसे देखा था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उस दौरान लग ही नहीं रहा था कि आरोपी युवक के मंसूबे इतने खतरनाक हो सकते हैं।
जिस ट्यूबवेल पर दंपती का खून से लथपथ शव मिला है, उसके मालिक रामेश्वर ने बताया कि शुक्रवार रात को उसके पड़ोसी प्रवीन रात करीब 9.30 बजे फसल खराब कर रहे आवारा पशुओं को भगाने के लिए खेतों में आए थे। तब उन्होंने देखा की दंपती (सुरेंद्र और रानी) के साथ एक और युवक हंसी मजाक कर रहा था। जब उसने उस युवक के बारे में पूछा तो उसने अपना नाम हरजिंद्र सिंह बताया। उसने बताया कि सुरेंद्र के ही जिले सीतामढ़ी का रहने वाला है और पास के ही गांव में खेतों में काम करता है। सुबह जब प्रवीन को दंपती की हत्या के बारे में पता चला तो उसने यह बात पुलिस को बताई। प्रवीन ने बताया कि रात को जब उसने दंपती और उनके साथ युवक को बातचीत करते देखा तो उस समय ऐसा कुछ नहीं लग रहा था कि उनके बीच कोई रंजिश है। पुलिस की जांच पड़ताल में शव के पास से शराब की बोतल व कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। इस दौरान सीन ऑफ क्राइम टीम के सदस्य चंद्रशेखर ने बोतल, गिलास व अन्य सामान पर लगे फिंगर प्रिंट जुटाए। पुलिस ने मौके से लकड़ी का डंडा, शराब की बोतल, गिलास व अन्य सामान अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
चार पुलिस टीमें कर रही जांच-
साढौरा में डबल मर्डर होने की सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी मौके पर पहुंचे। वहीं सीआईए वन, सीआईए टू, सीन ऑफ क्राइम, साइबर क्राइम, डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंची थी। इसके बाद मामले में सीआईए की दोनों टीमें, साढौरा थाना पुलिस व साइबर क्राइम की टीमों ने आरोपी की तलाश की, लेकिन देर शाम तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
-------------------
वर्जन
उप पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में सीआईए सहित पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम होगा। आरोपियों की तलाश में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।