{"_id":"6490bb18f4b29b4c04012d96","slug":"sacked-pti-teachers-raised-slogans-for-job-restoration-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-1080-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी के हुंडेवाला फार्म के पास प्रॉपर्टी डीलर व टिफिन सर्विस का काम करने वाले गोमती मोहल्ला निवासी जसपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यानि जसपाल की हत्या में तीन नहीं चार लोग शामिल थे।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि जसपाल की कुछ दिन पहले आरोपियों से किसी बात को लेकर बहस और गाली गलौज हुई थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने मकान दिखाने के बहाने उसे हुंडेवाला के पास बुलाया। इसके बाद उसपर रॉड व डंडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की बात कह रही है।
पहले पी शराब, फिर हत्या को दिया अंजाम
पुलिस जांच में अभी तक सामने आया कि जसपाल की हत्या में चार आरोपी शामिल थे। चारों आरोपियों ने पहले शराब पी। शराब के नशे में उन्होंने जसपाल को फोन करके किराये पर मकान दिखाने के बहाने बुलाया। जसपाल इन आरोपियों को पहले से जानता था। इसलिए वह उनके बुलाने पर अपने साले अन्नू के साथ वहां पहुंच गया। वहां दोबारा से उनकी बहस हो गई। आरोपियों की पहले से ही उस पर हमला करने की योजना थी। इसलिए वे रॉड व डंडे साथ लेकर खड़े थे। बहस होने पर आरोपियों ने उस पर रॉड व डंडों से हमला किया और उसे तब तक पीटते रहे, जबकि वह अचेत नहीं हो गया। इस दौरान आरोपियों ने अन्नु से भी मारपीट की। गोमती मोहल्ला निवासी अन्नू रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपने जीजा जसपाल के साथ जगाधरी के कल्याण नगर में था। तभी उसके जीजा जसपाल के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने किराए का मकान दिखाने के लिए उसे हुंडेवाला-रटौली रोड स्थित शक्ति कॉलोनी में बुलाया था। जब वे बाइक पर हुंडेवाला फार्म पर पहुंचे तो वहां पर पहले से मौजूद आरोपियों ने जसपाल को पकड़ लिया और उसपर लोहे की रॉड व डंडों से हमला किया।