फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 4.70 lakh blown from farmer's account by changing ATM card

एटीएम कार्ड बदलकर किसान के खाते से उड़ाए 4.70 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.70 lakh blown from farmer's account by changing ATM card
छछरौली। कस्बे की दीप मार्केट में लगे एटीएम बूथ में रुपये निकलवाने आए नवाजपुर के किसान विशाल का एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात ने उसके खाते से चार लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के समय किसान का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया था। उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने मशीन में फंसे एटीएम कार्ड को निकालने के बहाने किसान का कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुड़िया क्षेत्र के गांव नवाजपुर निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका एचडीएफसी बैंक गांव भगवानपुर में सेविंग अकाउंट है। इसका एटीएम कार्ड उसके पास ही रहता है। 19 मई को दोपहर 12 बजे वह छछरौली गया था। छछरौली की दीप मार्केट में लगे एटीएम से उसने 4,000 रुपये निकलवाए थे। इस दौरान उसका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। उसके पीछे एक व्यक्ति खड़ा हुआ था। जिसने उसे कहा कि मैं आपका एटीएम निकाल देता हूं। आरोपी व्यक्ति ने दूसरे हाथ में अपना एटीएम कार्ड पकड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपी व्यक्ति ने मशीन में फंसा उसका एटीएम निकाल दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच आरोपी ने एटीएम कार्ड बदलकर अपना कार्ड उसे दे दिया, जबकि उसका कार्ड अपने पास रख लिया। इसके बाद वह अपने घर आ गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके खाते से चार लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए। जब वह घर आया तो उसके मोबाइल पर खाते से चार लाख 70 हजार रुपये निकाले जाने के संदेश आए हुए थे। उसने तुरंत इसकी सूचना बैंक व पुलिस को दी। बैंक में जाकर उसने एटीएम बंद करवाया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छछरौली थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छछरौली थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed