फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 2.60 lakh looted from timber merchant by showing pistol

रेकी कर बैंक से ही पीछे लगे थे बदमाश, सुनसान स्थान पर आकर दिया वारदात को अंजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.60 lakh looted from timber merchant by showing pistol
टिंबर मर्चेंट रमन जुल्का को लूटने वाले बदमाशों ने पहले उनकी रेकी की, फिर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश बैंक से ही उसके पीछे लगे थे। अमादलपुर रोड पर जैसे ही टिंबर मर्चेंट रमन सुनसान स्थान पर पहुंचा तो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जब लूट की वारदात को अंजाम दिया गया तो बदमाशों ने सीधे ही स्कूटी की चाबी निकालकर डिग्गी में रखे 2.60 लाख रुपये निकाले। बदमाशों को पहले से मालूम था कि रुपये स्कूटी की डिग्गी में रखे है। इससे माना जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही टिंबर मर्चेंट के पीछे लगे थे। डिग्गी से रुपये निकालने के बाद बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए। सप्ताहभर में ट्विनसिटी में हुई लूट की दूसरी वारदात से शहरवासी दहशत में है। आरोपियों को पकड़ने का दावा करने वाली पुलिस अभी तक ज्वेलर्स को गोली मारकर लूटने वाले बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। इधर, टिंबर मर्चेंट को लूटकर बदमाशों ने पुलिस के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने चौकों पर पुलिस तैनाती कर जांच शुरू की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। रेकी करने की आशंका पर पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस ने संदिग्धों पर नजर दौड़ाई, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया, जिससे बदमाशों को पकड़ने में मदद मिल सके। शुक्रवार को पुलिस बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी व अन्य सीसीटीवी की फुटेज खंगालेगी।
विज्ञापन

निरंकारी ज्वेलर्स के संचालक विनोद कुमार के साथ भी बीते वीरवार को तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने पहले गन प्वाइंट पर लेकर विनोद कुमार की अलमारी से लाखों के गहने लूटे थे। जब आरोपी भागने लगे तो विनोद ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। तब बदमाशों ने उसके माथे में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश न्यू हमीदा निवासी जसविंद्र की बाइक लूटकर फरार हो गए। घायल सराफ विनोद कुमार का उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्ज है। ज्वेलर्स व व्यापारियों ने दो बार पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन अभी तक बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। टिंबर मर्चेंट से सप्ताहभर में जहां दूसरी लूट की वारदात है। वहीं, रोजाना चोरी, बाइक चोरी, स्नेचिंग व अन्य अपराधिक घटनाएं हो रही है। कुछ ही क्षणों में वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो जाते है। चंद आरोपियों को पकड़कर पुलिस वाहवाही लूटती है। लेकिन अपराधिक वारदातों को रोकने में नाकाम है। शहरवासियों की मांग है कि पुलिस गश्त बढ़ाए और दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अपराध के ग्राफ पर अंकुश लगाए।

बुड़िया चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात दो युवकों पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। सीआईए पुलिस की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed