फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rohit won gold medal in four kilometer marathon

चार किलोमीटर की मैराथन में रोहित ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rohit won gold medal in four kilometer marathon
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरु नानक खालसा कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इसके अंर्तगत सुबह छह बजे दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। जिसे बिलासपुर के डीएसपी आशीष चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कॉलेज प्राचार्य मेयर डॉ. हरिंद्र सिंह कंग ने बताया कि इसके अंतर्गत पुरुष व महिलाओं की चार किलोमीटर की दौड़ करवाई गई। इस दौरान डॉ. कंग ने मेजर ध्यान चंद के जीवन के बारे बताया। उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। वहीं डीएसपी आशीष चौधरी ने कहा कि खेलकूद और दौड़ भाग से जहां शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है वहीं मानसिक व आत्मिक स्वाथ्य भी प्राप्त होता है। इसलिए हमें नियमित शारीरिक अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत विशेषकर हरियाणा की उपलब्धि इस बात की साक्षी है। पुरुष दौड़ में रोहित प्रथम, अनिल दूसरे, रविंद्र तीसरे स्थान पर रहा। जबकि महिला वर्ग में मोनिका प्रथम, माही दूसरे, शशि तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग मसें सब से कम आयु की वार्षिय राशि स्त्रत्ते डीएसपी आशीष चौ-धरी ने भागने वाले जूते और डॉ. अमृता प्रीतम ने नकद राशि देकर समानित किया। शारीरिक एवं खेल विभाग की अध्यक्षा डॉ. अमृता प्रीतम ने बताया कि चार किलोमीटर की यह दौड़ कॉलेज से शरू होकर निरंकारी भवन, फव्वारा चौक, शहीद भगत सिंह चौक से होते महावीर चौक से आजाद नगर रोड स्थित सिटी सेंटर से गुजरते कॉलेज में पूरी हुई। दौड़ संयोजक डॉ. बोधराज और डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि इस स्पर्धा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। प्रबंध समिति अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इसमें एनएसएस, एनसीसी, यूथ रेडक्रॉस, रोट्रेक्ट क्लब, डॉ. संजय विज, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. विनय चंदेल, डॉ. उदय भान सिंह, डॉ. राजेश भारद्वाज, डॉ. सुभाष चिकारा, प्रो. जोशप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, दीपक कुमार, शिव कुमार, निशि अहुजा सहित अन्यों ने व्यवस्था प्रबंधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed