{"_id":"5efccf248ebc3e430d563066","slug":"robbry-yamuna-nagar-news-knl359493116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के गहने लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के गहने लूटे
विज्ञापन
जगाधरी की सरस्वती कॉलोनी में घर के आंगन में कपड़े सुखा रही सराफ संजीव की पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाश ने लूटपाट की। बदमाश घर में पानी का मीटर चैक करने के बहाने से घुसा और नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के लाखों के गहने लूट ले गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में छानबीन की और अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
सरस्वती कॉलोनी निवासी संजीव की जगाधरी के शर्मा टेंट के नजदीक नीरू ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार सुबह वह दुकान पर आ गए थे। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी कशिश आंगन में कपड़े सुखा रही थी। तभी एक युवक आया और कहने लगा कि पानी की मीटर चैक करना है। कशिश ने उसे अंदर आने दिया। जब वो मोटर कि नजदीक पहुंचा और वहां से एक झाड़ूू उठाया। इसके बाद उसने महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इसके करीब 20 मिनट बाद उसे होश आया तो उसके हाथों से सोने की चूडिय़ां, गले से सोने की चेन व कानों से दोनों टॉप्स गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत अपने पति व पुलिस को दी। सूचना पर बूडिय़ा गेट चौकी इंचार्ज जय किशन व सिटी एसएचओ दिनेश सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला के ब्यान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा-328 व 379ए के तहत मामला दर्ज कर लिया।
चौकी इंचार्ज जय किशन का कहना है कि कालोनी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख रहे है। मामले में फिल्हाल अज्ञात पर केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंजान व्यक्ति को घर में एंट्री न दें। यदि कोई भी व्यक्ति किसी विभाग का हवाला देता है तो उससे आई कार्ड जरूर चेक करें।