फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbery

बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला के कानों से झपटीं बालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
robbery
मामले की जानकारी देतीं पीड़ित महिला। - फोटो : Yamuna Nagar
पुलिस लिखी बाइक पर आए दो युवकों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपट ली। भागते समय आरोपियों ने महिला को बाल पकड़ खींचा और जमीन पर गिरा दिया। उसके बाद वे बाइक पर फरार हो गए। आरोपी युवक महिला के बेटे द्वारा भेजने की बात कहकर घर में आए और वारदात को अंजाम दिया। भागते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए। पुलिस ने महिला के बयान पर दो अज्ञात युवकों जके खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी सूरजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक उसके घर पर आए। बाइक के वाइजर पर पुलिस लिखा हुआ था। नंबर प्लेट पर कोई नंबर नहीं था। एक युवक बाइक पर खड़ा हो गया। जबकि दूसरा युवक उसके बेटे के बारे में पूछने की बात कहकर घर के अंदर आ गया। युवक ने उसे कहा कि आपके बेटे जरनैल सिंह ने उन्हें भेजा है। तो उसने कहा कि उसके बेटे का नाम जरनैल सिंह नहीं, जगदीप है। फिर आरोपी ने उसे कहा कि उनको फोन मिला दो। वह जैसे ही अपने बेटे जगदीप को फोन मिलाने लगी तो उन्होंने उस मौके का फायदा उठाकर उसके कानों से बालियां खींच ली और उसे धक्का देकर व बाल खींचकर नीचे गिरा दिया। जिस कारण उसे काफी चोंटे आई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने शोर मचाया। लेकिन तब तक आरोपी बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। शोर सुन मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने इसकी सूचना अपने बेटे व पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। उसके बेटे उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुरजीत के बेटे जगदीप ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। लेकिन उनमें आरोपियों की फुटेज नहीं मिली। जब जांच की तो सीसीटीवी की हार्डडिस्क बाहर निकली हुई मिली। जिससे आरोपियों की फुटेज उसमें नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने दूसरे घर में जाकर फुटेज चैक की। जिसमें आरोपी युवक बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए। आरोपी ब्लू रंग की बिना नंबर की रेसर बाइक पर थे। बाइक के वाइजर पर सफेद रंग से पुलिस लिखा हुआ था। बाइक चला रहे युवक ने लाल व काले रंग की जैकेट व ब्लू जींस और पीछे बैठे युवक ने काले रंग की जैकेट व क्रीम रंग की पेंट डाली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वह अन्य पुलिस कर्मी के साथ मौके पर गए थे। मामले में महिला के ब्यानों पर दो अज्ञात युवकों पर केेस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई सतीश कुमार, जांच अधिकारी, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed