फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbery

आंखों में मिर्ची झोंककर कैश छीनने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
robbery
घटना की जानकारी देता अटल सेवा केन्द्र संचालक - फोटो : Yamuna Nagar
बेखौफ बदमाशों ने गांव मलिकपुर बांगर में अटल सेवा केन्द्र चलाने वाले सुरेन्द्र सैनी की आंखों में बुधवार को मिर्ची पाऊडर डालकर कैश छीनने का प्रयास। सुरेंद्र ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उसके सिर में राड मार दी। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई और वह लहू लुहान हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

सुरेन्द्र सैनी ने बताया कि वह मलिकपुर में सीएससी सेंटर चलाता है। बुधवार दोपहर को वह अपने केन्द्र पर पेंशन बांट रहा था। दोपहर करीब पौने दो बजे एक बाईक पर दो युवक आकर रूके। एक युवक बाईक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक मुहं ढक कर उसकी दुकान के अंदर आया और अंदर आते ही उसने आंखों में मिर्ची पाऊडर फैंक दिया और कैश छीनने लगा। उसने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाना शुरू कर दिया और उसे पकडने की कोशिश की। जिस पर युवक ने उसके सिर पर लोहे की राड मारी। जिससे वह लहुलुहान हो गया और आरोपी भागने में कामयाब हो गया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार आएं और उसे तुरंत सरकारी अस्पताल बिलासपुर लेकर आएं। जहां डाक्टर वीपीएस दहिया ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी आंखों में जलन होने पर सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना पर मौका कर जांच शुरू कर दी है। जिस स्थान पर पीड़ित की दुकान है उसके आसपास कोई सी.सी.टी.वी कैमरा भी नही है। जिससे पुलिस को जांच में मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed