फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbery

किसान के सिर में ईंट मारकर लूटपाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
robbery
उत्तर प्रदेश से लकड़ी की ट्राली लेकर मंडी में आए किसान का सिर फोड़कर बदमाश लूट कर ले गए। किसान रात एक बजे ट्राली लेकर पहुंचा था और मंडी में आढ़तियों के बने कमरे में सो रहा था। बदमाशों ने ईंट मार कर किसान का सिर फोड़ दिया और नकदी और अन्य सामान लूट लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और नाकाबंदी कर दी। लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लगा। सदर यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव शहजी निवासी 38 वर्षीय असमत ने बताया कि वह गांव से लकड़ी की ट्राली बेचने मंडी में आया था। रात करीब साढ़े 12 बजे वह यहां पहुंचा और ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करके सोने चला गया। असमत ने बताया कि वह आढ़तियों के बने कमरे में ही सो रहा था। थकान होने के कारण उसे गहरी नींद आ गई। नींद में अजानक एक ईंट जोर से आकर उसके सिर में लगी। ईंट लगते ही उसका सिर फड़ गया और वह वहीं गिर गया। तभी अंदर कुछ लोग आए और उन्होंने उसे लातें घूसें मारे। बदमाशों ने उसकी जेब से सारा सामान निकाल लिया। असमत ने बताया कि उसके पास 1275 रुपये थे। जो बदमाशों ने लूट लिए। वहीं उसका पेन कार्ड, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी बदमाश ले गए। कुछ संभलने के बाद उसने इसके बारे आसपास के लोगों को बताया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी कर दी। लेकिन लूटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे अचानक एक ईंट
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गांव शहजी निवासी असमत ने बताया कि वह बीती रात किसी काम से पांसरा में आया था। रात करीब एक बजे जब वह वापस लौटने लगा तो गांव के नजदीक कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपित उसकी जेब से 1275 रुपये व पैन कार्ड, आधार कार्ड व लाइसेंस छीनकर ले गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed