फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbery

घरों में पूजा पाठ कराने आए पंडित को लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
robbery
लूट के मामले की जानकारी देते पंड़ित रामभज - फोटो : Yamuna Nagar
घरों में पूजा पाठ कराने आए हिमाचल के पंडित रामभज को बदमाशों ने असलहों के बल पर बंधक बनाकर 35 हजार रुपये, छह अंगूठी और स्कूटी लूट ली। इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। पीड़ित रामभज ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गांव शीरगांव निवासी रामभज ने प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंडित है और लोगों के घरों में पूजा पाठ करवाता है। पूजा पाठ के सिलसिले में उसे हिमाचल प्रदेश के साथ हरियाणा के यमुनानगर, उत्तराखंड क्षेत्र में आना जाना पड़ता है। 25 सितंबर को वह पूजा पाठ के सिलसिले में अराईयांवाला निवासी महिंद्र कुमार के घर आया था। पूजा पाठ करने के बाद रात करीब आठ बजे वह अपनी स्कूटी पर वापस अपने घर जा रहा था। करीब साढ़े आठ बजे वह कलेसर से थोड़ा आगे लाल ढांग के जंगली एरिया में स्पीड ब्रेकर के पास पहुंचा। ब्रेकर होने के कारण जैसे ही उसने स्कूटी की गति को धीमा किया तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और उसे धक्का देकर सड़क किनारे खाई में गिरा दिया। एक बदमाश ने उन्हें गन प्वाइंट पर लिया और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर उसे कहने लगे कि जो कुछ भी है निकालकर दे। उसके कमीज की जेब से बदमाशों ने उसका पर्स व उसका मोबाइल छीन लिया। पर्स में दो हजार रुपये के 16 नोट और 500 के छह नोट अर्थात कुल 35 हजार रुपये थे। जाते हुए बदमाश उसकी स्कूटी भी लूट ले गए। स्कूटी में एक काले रंग का बैग था। जिसमें छह चांदी की अंगुठियां और कुछ जरूरी सामान था।
विज्ञापन

रामभज ने बताया कि लूट के बाद वह काफी सहम गया था और उसे चोट भी लगी थी। किसी तरह वह लिफ्ट लेकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में उपचार दिलाया। इसके बाद उसने हिमाचल प्रदेश में पौंटा थाना में इसकी शिकायत दी। लेकिन हिमाचल पुलिस ने एरिया हरियाणा के प्रतापनगर का बताकर उसे यहां पर शिकायत देने को कहा। इसके बाद उसने यहां पर शिकायत दी। पंडित का कहना है कि कई दिन तो पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। वह खुद पुलिस कर्मी को मौके पर लेकर पहुंचे और वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अब कार्रवाई करते हुए इसमें केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापनगर में कलेसर व लाल ढांग के पास ही तीन दिन पहले किसान हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब के गांव बदरीपुर के रणधीर सिंह से बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। तीनों युवकों ने मारपीट करते हुए उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। लूटपाट के बाद आरोपी भाग निकले। किसान की रामपुर खादर के पास जमीन है। वह खेतों में आया था। शाम को यहां से एक्टिवा पर लौटते समय कलेसर के पास उसे बाइक सवार तीन युवकों ने रोककर लूट लिया। बदमाश उसकी जेब से साढ़े 15 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल निकाल लिया।

प्रतापनगर थाना प्रभारी मनोज का कहना है कि पंडित को लूटने के मामले में अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर लिया है। क्षेत्र में गश्त की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed