फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Robbery, mobile cash snatched from railway worker

रेलवे कर्मी से लूटपाट, मोबाइल नकदी छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Robbery, mobile cash snatched from railway worker
रेलवे वर्कशॉप में ड्यूटी देकर भिवानी से आए रेलवे कर्मी सोमबीर से दो बदमाशों ने बस स्टैंड के पास लूटपाट की। वारदात उस समय हुई जब रेलवे कर्मी बस से उतरकर पैदल जगाधरी वर्कशॉप की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक बदमाश ने उसे पकड़ लिया और दूसरे ने उससे मोबाइल, नकदी व बैग छीन लिया। उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करवा दिया। मामले में पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भिवानी के गांव हसान निवासी सोमबीर ने बताया कि वह रेलवे वर्कशॉप में नौकरी करता है। मंगलवार रात को वह अपने गांव से बस में सवार होकर यमुनानगर बस स्टैंड पर पहुंचा। रात करीब एक बजे बस से उतरकर वह पैदल जगाधरी वर्कशॉप की तरफ जाने लगा। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश बदमाश आए और उन्होंने उसे पकड़ लिया। उसकी जेब से मोबाइल और आठ सौ रुपये निकाल लिए। जब उसने शोर मचाया तो बदमाश उसका बैग छीनकर महाराणा प्रताप चौक की तरफ फरार हो गए। शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed