फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbery in the temple

हनुमान मंदिर में सोने की मूर्ति समेत लाखों का डाका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
robbery in the temple
दादूपुर स्थित हनुमान मंदिर में रविवार रात हथियारबंद बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। बदमाशों ने पुजारी को बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सीता-राम की सोने की मूर्ति के अलावा सोने चांदी के गहने व अन्य सामान लूट लिया। घटना के बाद बदमाश पुजारी को मंदिर में ही बंधक बनाकर चले गए। यही नहीं बदमाश पुजारी का मोबाइल, मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर आदि भी साथ ले गए। सुबह के समय मंदिर में आए भक्तों की वजह से पुजारी को बाहर निकाला गया और मौके पर बुड़िया पुलिस को सूचित किया गया। फिर पुलिस ने मौका निरीक्षण कर पुजारी की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में दादूपूर हेड स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रहने वाले रामदास महत्यागी ने बताया कि वह पिछले 30-35 सालों से इस मंदिर में पुजारी का कार्य कर रहे हैं और उन्होंने अपने ही स्तर पर इस जगह पर मंदिर का निर्माण करवाया है। उन्होंने बताया कि यहां श्रद्धा रखने वाले भक्त जनों का आना जाना लगा रहता है। रविवार रात वह लगभग 11:00 बजे पूजा पाठ करके सो गए थे। रात को लगभग 1:00 बजे मंदिर में स्थित कुत्ता जोर जोर से भौंकने लगा। जिसकी आवाज सुनकर वह उठ गए और उन्होंने कमरे की खिड़की से देखा तो बाहर कुछ लोगों की परछाई दिखाई दे रही थी। जिस पर वे बाहर आ गए और बाहर बैठे दो अज्ञात लुटेरों ने उनको पकड़ लिया और अंदर ले जाकर उनके ऊपर कंबल ढक दिया। उसके बाद कमरे में दो और बदमाशों के आने की आहट हुई। उन्होंने बताया कि 4-5 बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उनको घायल भी कर दिया है और मंदिर में रखी डेढ़ लाख की नगदी और सोने चांदी के जेवरात लूट ले गए । पुलिस को दी शिकायत में मंदिर के पुजारी रामदास ने बताया कि लुटेरे उनके पास से उनके मोबाइल, डेढ़ लाख रुपये नगद, जो मंदिर निर्माण के लिए रखे थे सोने की सीता-राम की मूर्ति, सोने का टुकड़ा, दो अंगूठी सोने की ,चांदी के 3-4 मुकुट ,चांदी की माला जिसमें 15 चांदी के सिक्के लगे हुए थे, सीताराम परिवार की चांदी की मूर्ति, चांदी की 4 अंगूठी, चांदी के गिलास ,एक चांदी की कटोरी आदि लूट कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जाते-जाते लुटेरे उनके हाथ पैर बांधकर बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर गये । सुबह भक्तों के मंदिर आने से वे आजाद हुए और मौके पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

बुड़िया थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि दादूपुर स्थित एक मंदिर में पुजारी के साथ लूट की घटना की जानकारी पर वे मौके पर गए और मौके पर पहुंच कर उन्होंने निरीक्षण कर पुजारी की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed