फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways arrangements fell short in front of the crowd

Yamuna Nagar News: भीड़ के आगे कम पड़े रोडवेज के इंतजाम

Mon, 19 Aug 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways arrangements fell short in front of the crowd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज की बसों में रक्षाबंधन पर बहनों को हरियाणा के सभी जिलों सहित दिल्ली व चंडीगढ़ तक मुफ्त सफर की सुविधा रविवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई। यह सुविधा सोमवार) रात 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा मिलने के पहले ही दिन बसों में महिलाओं व युवतियों की भीड़ रही, जिसके आगे बसों की संख्या नाकाफी लगने लगी।
अंबाला, कुरुक्षेत्र, दिल्ली सहित जिले के ग्रामीण रूटों की बसों में चढ़ने के लिए भी भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। कई महिलाएं बसों में भीड़ के हालात देख बस स्टैंड से वापस लौटती दिखीं, जिन्हें भाइयों के घर जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो पर गत वर्षों से बसों की संख्या अधिक है। गत वर्षों में 120-130 बसें थी, वहीं मौजूदा समय में ऑनरूट 171 बसें हैं। इससे रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए बसों में मुफ्त सफर सुगम होने की उम्मीद थी, पर रविवार को सुबह से ही यमुनानगर व जगाधरी सहित जिले के ग्रामीण इलाकों के बस अड्डों पर महिलाओं व युवतियां की भीड़ होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद भीड़ के आगे बसों की संख्या नाकाफी नजर आई। खासकर अंबाला, कुरुक्षेत्र व दिल्ली सहित ग्रामीणों रूटों की बसों में भीड़ के चलते चढ़ने में भी महिलाएं व युवतियां मशक्कत करती दिखी। हालांकि कई रूटों पर अतिरिक्त बसे भी चलाई गईं, पर कई रूटों की बसों में भीड़ के कारण चढ़ना मुश्किल हो गया। कई महिलाओं ने बसों में खड़े होकर सफर किया।
ऐसे में महिलाओं, युवतियों और उनमें कइयों के साथ आए 15 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों ने परेशानी का सामना किया। इनमें कइयों ने रूट की एक बस में भीड़ देख दूसरी बस का इंतजार किया, वहीं काफी महिलाएं व युवतियां बसों में चढ़ने को लेकर मारामारी की स्थिति देख बस स्टैंड से लौट गईं।
महिला सुमन, हेमा, रीटा, अमन ने बताया कि सरकार ने रक्षाबंधन के दिन बसों में महिलाओं के लिए किराया तो माफ कर दिया, लेकिन बसों में अधिक भीड़ होने के कारण सीट मिलना तो दूर बस में चढ़ना मुश्किल हो गया। बसों में अधिक भीड़ होने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों और वृद्धों को हुई। फ्री बस सेवा के साथ बसों की संख्या इतनी बढ़ाई जानी चाहिए कि यात्रियों को एक से दो घंटे तक इंतजार न करना पड़े।

महिलाओं को मुफ्त सफर कराने के लिए यमुनानगर डिपो की सभी 171 बसें ऑन रूट रखी गईं। चालकों-परिचालकों की पहले ही छुट्टियां रद कर ड्यूटी पर बुला लिया गया था। इसके अलावा अन्य अफसरों की भी अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कर दी गईं, जिससे महिलाओं का बसों में सफर सुगम बनाया जा सके। - संजय रावल, जीएम रोडवेज, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed