फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roads will not be held responsible if they cause accidents

Yamuna Nagar News: सड़कों के बरम हादसे की वजह बने तो नपेंगे जिम्मेदार

Wed, 24 Dec 2025 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Dec 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
Roads will not be held responsible if they cause accidents
शहर में रेलवे बाईपास पर सड़क से नीचा बरम। संवाद
यमुनानगर। जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और उनमें हो रही मौतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को सड़कों की व्यवस्था के संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के बरम यदि दुरुस्त नहीं पाए गए तो संबंधित एसडीओ और जेई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खराब बरम सड़क हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं और लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। डीसी ने पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ एसडीओ और जेई से लिखित रिपोर्ट लें। इस रिपोर्ट में अधिकारियों को यह स्पष्ट रूप से लिखकर देना होगा कि उनके कार्य क्षेत्र की सभी सड़कों के बरम सुरक्षित और मानकों के अनुरूप हैं। यदि किसी सड़क का बरम टूटा हुआ, धंसा हुआ या सड़क की सतह से ऊंचा-नीचा है, तो उसका पूरा विवरण रिपोर्ट में देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

यदि गलत रिपोर्ट दी और बाद में वहां हादसा होता है तो जिम्मेदारी एसडीओ व जेई की तय की जाएगी। इस साल जिले में हुए सड़क हादसों में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिला में इस साल एक जनवरी से लेकर 19 दिसंबर तक 380 सड़क हादसे हुए। जिनमें 220 लोगों की जान गई और 310 लोग घायल हुए। वहीं 2024 में 365 सड़क हादसों में 196 लोगों की जान गई थी। सड़क हादसों की बड़ी वजह वाहन चालकों की लापरवाही तो होती ही है। साथ में कहीं न कहीं सड़कों की खराब हालत भी हादसों का कारण बनती है। कई बार सड़क के बरम ठीक न होने के कारण वाहन संतुलन खो बैठते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालक और रात के समय सफर करने वाले लोग ऐसे स्थानों पर अधिक हादसों का शिकार हो रहे हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सड़क और बरम के बीच का अंतर दिखाई नहीं देता और वाहन सीधे नीचे उतर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में ज्वाइन करते ही डीसी सड़क हादसों को लेकर काफी गंभीर दिखी हैं। गत सप्ताह हुई रोड सेफ्टी की बैठक में ही डीसी ने सभी अधिकारियों को यह मैसेज दे दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उनका मानना है कि सड़क हादसों में हो रही मौतें केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे कई परिवारों का उजड़ना छिपा है। यदि थोड़ी सी लापरवाही के कारण किसी की जान जाती है, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। संवाद

शहर में रेलवे बाईपास पर सड़क से नीचा बरम। संवाद

शहर में रेलवे बाईपास पर सड़क से नीचा बरम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed