फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Road roller run on municipal engineeringRoad roller run on municipal engineering

नगर निगम की इंजीनियरिंग पर चला रोड रोलर, पीडब्ल्यूडी सड़क के नीचे दबाए मेनहोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Road roller run on municipal engineeringRoad roller run on municipal engineering
यमुनानगर। नगर निगम की इंजीनियरिंग पर पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने रोड रोलर चला दिया। 11.80 करोड़ रुपये खर्च कर जगाधरी के गंदे पानी को यमुनानगर तक पहुंचाने के लिए जो पाइप लाइन डाली गई थी, उसके सभी मेनहोल ठेकेदार ने सड़क के नीचे दबा दिए। मेनहोल के ऊपर ठेकेदार ने सड़क बना दी। मेनहोल भले ही सड़क के नीचे दब गए हैं, लेकिन इसके जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि नगर निगम के अधिकारी हैं। निगम अधिकारियों ने समय रहते मेनहोल को सड़क के लेवल में नहीं किया। यह ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य की निगरानी नहीं करने का नतीजा है। पाइप लाइन डालने के बाद नगर निगम के ठेकेदार ने जो मेनहोल बनाए थे वह सड़क से ऊंचे बना दिए थे। गलती का पता चला तो मेनहोल को बाद में सड़क से नीचे कर दिया। अमर उजाला ने अधिकारियों को पहले ही इस बारे में सचेत कर दिया था। 20 मार्च के अंक में मेनहोल पहले सड़क से ऊंचे बनाए, अब किए नीचे शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। परंतु गर्मी के इस मौसम में किसी ने एसी की ठंडी हवा से बाहर धूप में जाना मुनासिब नहीं समझा। यही वजह है कि पीडब्ल्यूडी ने अपना काम पूरा करने के चक्कर में सारे मेनहोल को नीचे दबा दिया।
विज्ञापन

--------
पाइप लाइन को साफ करने में आएगी दिक्कत
जगाधरी के गंदे पानी को यमुनानगर लाने के लिए जो पाइप लाइन डाली गई है वह अभी शुरू नहीं की है। इसे अभी जगाधरी के नाले से जोड़ना बाकी है। कुछ काम पंचायत भवन से कन्हैया साहिब चौक तक होना बाकी है। नगर निगम का प्रयास है कि मानसून सीजन से पहले लाइन को चालू कर दिया जाए। उस समय जब पाइप आएगा तो कूड़ा आदि फंसने से लाइन के जाम होने का खतरा है। इसकी सफाई के लिए ही जगाधरी से लेकर पंचायत भवन तक लाइन के बीच कई मेनहोल बनाए गए थे। मेनहोल पर ढक्कन भी लगाए गए। परंतु अब सारे मेनहोल को पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने सड़क के नीचे दबा दिया। जब मेनहोल ही कहीं नहीं दिखेंगे तो पाइप लाइन की सफाई कैसे होगी। सड़क बनने से अब तो यह भी पता नहीं चल रहा कि मेनहोल किस जगह पर बनाए गए थे।
विज्ञापन

----------
एक साल से चल रहा पाइप दबाने का कार्य
जगाधरी के गंदे पानी को यमुनानगर तक ले जाने के लिए नगर निगम द्वारा अमरूत योजना के तहत सड़क किनारे करीब साढ़े फीट चौड़े पाइप दबाए हैं। इस परियोजना पर करीब 11.80 करोड़ रुपये की लागत आनी है। अभी तक जगाधरी बस स्टैंड से पंचायत भवन तक ही पाइप दबी है। पंचायत भवन से कन्हैया साहिब चौक तक पाइप दबाना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
22 किलोमीटर सड़क को किया जा रहा चौड़ा
कैल से कलानौर तक 22 किलोमीटर लंबी सड़क बाइपास बनने के बाद पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर हो चुकी है। इस सड़क को 46 करोड़ रुपये से चौड़ा किया जा रहा है। पहले सात मीटर मीटर चौड़ी इस सड़क को अब 10 मीटर किया जा रहा है। सड़क का जो हिस्सा शहर में है उसे फोरलेन किया जा रहा है। फोरलेन के बीच में डिवाइडर भी बनाया जाना है।

-----------
वर्जन
पानी निकासी के लिए डाली जा रही इस पाइप लाइन का कार्य पहले मेरे पास था। इसके बाद इसे एक्सईएन रवि ओबरॉय को सौंप दिया था। उन्होंने ही इस कार्य को पूरा कराया है। पाइप लाइन के मेनहोल सड़क के लेवल में होने चाहिए ताकि सफाई करने में दिक्कत न आए। मेनहोल के ऊपर सड़क बना दी गई है यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं हैं। यदि ऐसा हुआ है तो मैं इसकी जांच करवाता हूं।
- एलसी चौहान, एक्सईएन, नगर निगम यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed