{"_id":"68d454e0cec392fa8f0b0572","slug":"road-accident-victim-dies-during-treatment-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-144370-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत
Thu, 25 Sep 2025 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:24 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक पंकज कश्यप के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सड़क हादसे में घायल जगाधरी के गंगानगर कॉलोनी निवासी पंकज कश्यप (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार पंकज हलवाई का काम करता था।
पंकज कश्यप 12 सितंबर की शाम बाइक पर जा रहा था। प्रतापनगर के गांव गुलाबगढ़ समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पंकज घायल हो गया था। राहगीरों ने डायल 112 की टीम बुलाई। टीम ने पंकज को यमुनानगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया था। चंडीगढ़ पीजीआई में भी पंकज की हालत में सुधार न देख परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले आए थे, जहां इलाज के दौरान पंकज ने दम तोड़ दिया। उस की शादी आठ साल पहले हुई थी, जिससे उसे दो बेटे हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।