फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   road accident, one little boy died

ट्रक की टक्कर से छह साल के मासूम की मौत, पिता, मां व बहन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
road accident, one little boy died
सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर सोमवार शाम त्रिवेणी चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार एक छह वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में बच्चे के पिता, मां व बहन घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां मृतक के पिता की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहीं मृतक बच्चे की मां व बहन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना रादौर प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव दोहली निवासी रोहित अपनी ससुराल कुरुक्षेत्र के गांव राहड़ा में गया था। सोमवार शाम को वह अपनी ससुराल से बाइक पर अपनी पत्नी प्रियंका, बेटे रिहान व बेटी राधिका के साथ वापस अपने गांव दोहली लेकर लौट रहा था। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जब वह रादौर के त्रिवेणी चौक के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार चारों सड़क पर गिर गए। हादसे में बाइक पर सवार छह वर्षीय रिहान की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मृतक बच्चे रिहान के पिता रोहित, मां प्रियंका व बहन राधिका भी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल रादौर ले जाया गया। यहां रोहित की गंभीर हालत होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जबकि प्रियंका व राधिका को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई घायल रोहित गांव में मेहनत मजदूरी का काम करके अपने परिवार का गुजारा चलाता है। सड़क दुर्घटना में आंखों के सामने हुई बेटे की मौत से मां सदमे में है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक छह वर्षीय बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड पर दोनों ओर जाम लग गया। जाम लगने से मार्ग पर लंबी लंबी वाहनों की कतारे लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया दिया है। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed