{"_id":"67072393b4b70ec9490f9914","slug":"ring-and-cash-snatched-from-liquor-contractor-at-gunpoint-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-126607-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पिस्तौल के दम पर शराब ठेकेदार से छीनी अंगूठी और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पिस्तौल के दम पर शराब ठेकेदार से छीनी अंगूठी और नकदी
Thu, 10 Oct 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में पैसे जमा करवाने के लिए आए शराब ठेकेदार से दो बदमाशों ने 12700 रुपये और सोने की अंगूठी छीन ली। वारदात के बाद बदमाश एटीएम बूथ के बाहर खड़ी बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सरोजिनी कॉलोनी के रोहन गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शराब ठेकेदारी का काम करता है। आठ अक्टूबर की रात करीब सवा नौ बजे वह आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में पैसे जमा कराने के लिए आया था। जब वह एटीएम बूथ में पैसे जमा कर रहा था इसी दौरान उसके पास दो युवक आए। उन्होंने आते ही उस पर पिस्तौल तान दी। इससे वह डर गया। इसके बाद उसके पास से 12700 रुपये व सोने की अंगूठी छीन ली। इसके बाद आरोपी एटीएम बूथ के बाहर खड़ी बाइक से फरार हो गए। इसके बाद उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। शिकायत मिलने पर शहर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।