फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Report suspicious calls to Helpline Number 1930: Baldev

हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें संदिग्ध कॉल की सूचना : बलदेव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Report suspicious calls to Helpline Number 1930: Baldev
यमुनानगर। जिला पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को थाना साइबर पुलिस टीम ने डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलोनी बूड़िया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। वहीं किसी भी अंजान को अपनी निजी जानकारी साझा न करने की अपील की गई।
विज्ञापन

इस दौरान एएसआई बलदेव सिंह ने ग्रामीणों को साइबर अपराधियों के नए-नए तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ठग आजकल फोन कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया और फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक डिटेल, ओटीपी, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा न करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज प्राप्त होता है तो तुरंत सतर्क रहें और इसकी सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या पुलिस को दें, इसके अलावा फर्जी लॉटरी, नौकरी के झांसे और केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी से भी सावधान रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में गुरमीत सिंह, रामपाल, पवन आदि मौजूद रहे। सभी ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों को लगातार जारी रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed