फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from fog and cold from sunshine, chances of rain on Saturday

Yamuna Nagar News: धूप से मिली कोहरे व ठंड से राहत, शनिवार को बारिश के आसार

Thu, 05 Feb 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Feb 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Relief from fog and cold from sunshine, chances of rain on Saturday
अंबाला जगाधरी नेशनल हाईवे पर छाया कोहरा और निकलते वाहन। संवाद
जगाधरी। कई दिन घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से प्रभावित जीवन को बुधवार सुबह दस बजे के बाद निकली धूप ने काफी राहत पहुंचाई। हालांकि सुबह घना कोहरा रहा लेकिन तेज हवा से दिन चढ़ते ही कोहरा छंट गया। धूप निकलने से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को बादल छाए रहने और गरजे के साथ बारिश पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कई दिन के घने कोहरे के बाद बुधवार को कोहरा कम दिखा और आसमान साफ होने से सुबह ही धूप खिल गई। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। इसका असर बाजार पर भी देखने को मिला। मौसम खुलने पर बाजारों में ग्राहकों की उपस्थिति से दुकानदारों के चेहरे भी खिल गए। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। बर्फीली हवा के कारण ठंड बनी रही। शाम को बर्फीली हवा से बचने के लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस दौरान सुबह कोहरे के कारण वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने इस सप्ताह मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार दो दिन मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। धूप से तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। वहीं, शनिवार व रविवार को बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इससे सर्दी में इजाफा होने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed