फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rehris removed from Nehru Park Road

Yamuna Nagar News: नेहरू पार्क रोड से हटाई गईं बिना वेंडर की रेहड़ियां

Sat, 27 Jun 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Jun 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Rehris removed from Nehru Park Road
सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी व फड़ी को उठाकर जब्त करती निगम की टीम। प्रवक्ता
यमुनानगर। शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को नेहरू पार्क रोड पर विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से लगी रेहड़ियों और फड़ियों को हटाया। कार्रवाई के दौरान अधिकांश रेहड़ी संचालकों को डीएवी डेंटल कॉलेज के पास निर्धारित स्थान पर शिफ्ट कराया गया, जबकि बिना वेंडर के सड़क किनारे खड़ी मिली कई रेहड़ियों और फड़ियों को निगम टीम ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया, सचिन कांबोज, होमगार्ड जवानों और निगम कर्मचारियों की टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पहले रेहड़ी संचालकों से निर्धारित स्थान पर स्वेच्छा से जाने की अपील की गई, जिसके बाद अधिकांश दुकानदारों ने अपनी रेहड़ियां स्वयं हटा लीं। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि 24 जून को हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीसी प्रीति ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ियों के कारण लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने कहा कि नेहरू पार्क रोड और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। सभी रेहड़ी एवं फड़ी संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि किसी ने भी इस क्षेत्र में दोबारा रेहड़ी या दुकान लगाने का प्रयास किया तो बिना किसी पूर्व सूचना के उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा तथा नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed