फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Registry done in the name of wife after selling land

जमीन बेचने के बाद पत्नी के नाम करवाई रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Registry done in the name of wife after selling land
यमुनानगर। मॉडल कॉलोनी निवासी सतीश कुमार पर ताजेवाला स्थित 43 कनाल 14 मरले जमीन बेचने के बाद भी खरीददार के नाम रजिस्ट्री नहीं करवाने का आरोप है। विष्णु नगर जगाधरी वर्कशॉप निवासी जसवंत सिंह का कहना है कि आरोपी ने धोखे से अपनी पत्नी के नाम उस जमीन की रजिस्ट्री करवा दी, जो उसे बेची गई थी। जब उसे इस बारे में पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी दंपती व नंबरदार समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जसवंत ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मॉडल कालोनी निवासी सतीश कुमार की गांव ताजेवाला में 43 कनाल 14 मरले जमीन थी। 12 मार्च 2015 में जमीन का सौदा उसने सतीश के साथ तय किया। उसने जमीन की कीमत सतीश को दे दी तो उसने मौके पर उसे जमीन पर कब्जा दे दिया। मगर दूसरे हिस्सेदारों ने उसे उस जमीन की तकसीम किए बिना वहां कास्त नहीं करने दी। इस कारण जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं हो पाई। यह भूमि सतीश के नाम ही जमाबंदी दर्ज थी। जब उसने इस बारे सतीश से बात की तो उसने कहा कि वह जल्द ही जमीन को तकसीम करवाकर रजिस्ट्री उसके नाम करवा देगा। मगर उसने न तो जमीन को तकसीम करवाया और न ही रजिस्ट्री उसके नाम की।
विज्ञापन

जसवंत ने बताया कि अब उसे पता चला कि आरोपी सतीश ने धोखे से 23 जनवरी 2020 को ताजेवाला के नबंरदार गुलशेर खान व मॉडल कॉलोनी निवासी धर्म नारायण के साथ मिलकर जमीन की रजिस्ट्री अपनी पत्नी के नाम करवा दी है। जब वह बात करने के लिए सतीश के घर गया तो उसकी पत्नी ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed