फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Refused to marry after misdeed for nine months, case registered , Yamunanagar

नौ माह दुष्कर्म करने के बाद शादी से मना किया, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Refused to marry after misdeed for nine months, case registered , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक ने करीब नौ माह तक गलत काम करता रहा। जब महिला ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। इस पर महिला ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका कुछ साल पहले अपने पति से तलाक हो गया है। तब से वह शहर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। उसके कमरे के साथ ही राजेश नाम के युवक ने अपना ऑफिस खोल रखा था। इससे उसकी आरोपी से जान-पहचान हो गई। राजेश ने उससे कहा था कि वह उससे शादी करना चाहता है। आरोपी शादी का झांसा देकर मार्च से उसके साथ गलत काम करता आ रहा है।
विज्ञापन

जब उसने शादी करने को कहा तो आरोपी उसे छोड़कर चला गया। साथ ही धमकी देकर गया तो दोबारा उसे फोन किया तो वह उसे जान से मार देगा। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर पर पुत्रवधू से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
यमुनानगर। एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी ससुर दुष्कर्म के प्रयास, सास व पति पर साजिश का मामला दर्ज किया है।
थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले ससुर शराब के नशे में उसके कमरे में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। ससुर ने उसके साथ गलत काम का प्रयास किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से निकल कर बाहर गली में चली गई। यह बात उसने अपनी सास को बताई तो उसने भी ससुर का साथ दिया।

उसने पति को को काफी फोन किए लेकिन वह भी नहीं आया। आरोपी उसे धमकी देने लगे कि यदि यह बात उसने किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देंगे। इस पर वह मायके आ गई और परिजनोें को सारी बात बताई। थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है महिला के ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास व उसके पति व सास पर अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed