फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Read religious texts while cutting cake at birthday party, beat up two people on suspicion of conversion

बर्थडे पार्टी में केक काटते समय पढ़ा धार्मिक ग्रंथ, धर्मांतरण के शक में दो लोगों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Read religious texts while cutting cake at birthday party, beat up two people on suspicion of conversion
साढौरा। गांव ठसका में जन्मदिन पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि जब पादरी ने लोगों को समझाना चाहा तो उन्होंने मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी किया। मामले में साढौरा थाना पुलिस ने पादरी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शांति व्यवस्था के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयानों में नारायणगढ़ निवासी सतीश ने बताया कि वह शिव कॉलोनी स्थित डीलिवर्स चर्च के पादरी हैं। सोमवार रात को वह अपने साथी सुनील के साथ ठसका निवासी रणजीत की बेटी की बर्थ-डे पार्टी में गए थे। केक काटने की रस्म के दौरान ही कुछ लोगों ने धर्मांतरण करवाने का आरोप लगाते हुए उनसे और साथी सुनील से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उन्हें घसीटते हुए गली में ले गए और वहां मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान आरोपियों ने उन पर पथराव किया। साथ ही दुबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पादरी सतीश कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उनसे धार्मिक ग्रंथ भी छीना।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके धर्मांतरण पर विवाद
जिले में पहले भी धर्मांतरण को लेकर कई बार विवाद हो चुके हैं। कुछ माह पहले गांधीनगर थाना क्षेत्र की बैंक कालोनी, मायापुरी कॉलोनी, छप्पर थाना क्षेत्र के गांव में भी हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण को लेकर हंगामा किया था। गांधी नगर थाना के पास विवाद बढ़ने पर रोड तक जाम किया गया था। इसके अलावा फर्कपुर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में भी एक मकान में प्रार्थना को लेकर काफी दिनों तक हंगामा चलता रहा। मामले को लेकर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा विधानसभा में भी मुद्दा उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पादरी सतीश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार सुबह पुलिस जांच के लिए गांव ठसका गई थी। वहां दोनों पक्षों पर आधारित शांति कमेटी का गठन किया गया है। फिलहाल गांव में कोई तनाव नहीं है।
- धर्मपाल, एसएचओ, थाना साढौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed