{"_id":"686d647c71dfc3a296064dc1","slug":"ration-will-be-stopped-if-e-kyc-is-not-done-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140457-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ई-केवाईसी न कराने पर राशन होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ई-केवाईसी न कराने पर राशन होगा बंद
Wed, 09 Jul 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डिपो से हर माह राशन लेने वाले सभी बीपीएल और एएवाई श्रेणी के कार्ड धारकों को अब अपना ई-केवाईसी अपडेट व वेरिफिकेशन करना जरूरी है। यदि कोई ई-केवाईसी नहीं करवाता है तो उसे डिपो से राशन मिलना भी बंद हो सकता है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अब लोगों को अपने आप ही ई-केवाईसी करने की सुविधा दी है। इसके लिए राशन कार्ड धारक को अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से ई-केवाईसी मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी। एप्लीकेशन में दिए गए निर्देशों को फॉलोअप करने के बाद विभाग लोगों का डाटा आगामी कार्रवाई के लिए भेज देगा। इसके लिए उन्हें डिपो धारक या फिर किसी सीएससी में जाने की जरूरत नहीं होगी।
जिले के सभी बीपीएल व एएवाई कार्ड धारकों को मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से अपना ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करना जरूरी है, ताकि कार्ड धारकों को वर्तमान व भविष्य में पीडीएस से संबंधित मिल रही सुुविधाओं व योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्ड धारक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण नहीं कर पाता तो राशन बंद होने की संभावना है, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी कार्ड धारक की हागी।