फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rape victim reached the secretariat with petrol to arrest the accused, staged a sit-in

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पेट्रोल लेकर सचिवालय पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rape victim reached the secretariat with petrol to arrest the accused, staged a sit-in
यमुनानगर। दुष्कर्म करने के आरोपी भांजे की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को पीड़ित महिला पेट्रोल लेकर लघु सचिवालय पहुंची। इसके बाद महिला ने परिजनों के साथ लघु सचिवालय के सामने जगाधरी अनाज मंडी गेट पर धरना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके भांजे ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। आरोपी के खिलाफ जून माह में दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज है, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला ने कहा कि यदि पुलिस ने आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो वे खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

बता दें कि प्रतापनगर थाना क्षेत्र की एक महिला 17 मई को अपने घर से लापता हो गई थी। तब उसके पति ने थाना प्रतापनगर में उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश की। जून माह में पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। तब महिला ने अपने बयान में कहा था कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी। उसने संधाय गांव निवासी अपने भांजे से दूसरी शादी कर ली है। तब से वह भांजे के साथ ही रह रही थी। फिर जून माह में महिला ने थाने में शिकायत दी कि उसके भांजे ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। महिला का आरोप है कि पुलिस दबाव में काम कर रही है, इसलिए वह दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही और उल्टा उसे ही परेशान कर रही है।
विज्ञापन

महिला के पेट्रोल लेकर सचिवालय पहुंचने की जानकारी मिलने पर महिला थाना प्रभारी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। वह महिला को पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले गई, जहां पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने उसकी बात को सुना और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला अपने घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed