फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rape of a mumbai girl

मुंबई की जूनियर आर्टिस्ट को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
rape of a mumbai girl
टीवी सीरियल में काम करने वाली मुंबई की जूनियर आर्टिस्ट ने शहर के राजा गार्डन निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक भी उसके साथ काम करता था। आरोपी युवक को युवती को जन्मदिन पर यमुनानगर मिलने के लिए बुलाया था। जहां युवक ने होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने उसे शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता एक माह की गर्भवती है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ दुष्कर्म, विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक युवती ने बताया कि वह मुंबई में टीवी सीरियल में जूनियर आर्टिस्ट का काम करती है। मार्च 2019 में
मुंबई में उसकी मुलाकात विनित वर्मा से हुई। वह भी मॉडलिंग करता है। वहां पर उन दोनों की दोस्ती हो गई और आपस में बातचीत होने लगी। बाद में उनके बीच प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का वादा कर लिया। आरोपी विनित वर्मा के पिता राम निवास व माता सुनीता वर्मा ने भी उससे बात की। उन्होंने ने भी शादी की सहमति दे दी। इस बीच विनित वापस आ गया। युवती ने बताया कि वह आरोपी युवक विनीत वर्मा से उसके जन्मदिन के मौके पर यमुनानगर मिलने के लिए आई। इस दौरान आरोपी युवक ने उसे शहर के फव्वारा चौक के नजदीक रेम्बो होटल में ठहरा दिया। आरोपी उसे होटल में मिलने आया। जहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसे जल्द ही शादी करने की बात कही। जिसके बाद वह वापस मुंबई चली गई। मगर इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और बार-बार संपर्क करने पर भी उससे संपर्क नहीं हो पाया। उसके बाद वह फिर यमुनानगर पहुंची और आरोपी युवक विनीत, उसके पिता राम निवास व माता सुनीता से मिली। मगर उन्होंने उसे धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया और अपने लड़के की शादी उससे करने से मना कर दिया। युवती ने विनीत वर्मा पर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जिसमें उसके पिता राम निवास व माता सुनीता ने साथ दिया है। पीड़िता ने बताया कि वह एक माह की गर्भवती है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई पूनम का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed