फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raman Balmiki: Demanded high level SIT probe and suspension of Jail Deputy Superintendent and other convicted officers

रमन मौत मामले की उच्च स्तरीय एसआईटी जांच करने की मांग की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Raman Balmiki: Demanded high level SIT probe and suspension of Jail Deputy Superintendent and other convicted officers
मीटिंग करते कर्मचारी संघ सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
नगर निगम यूनियन कार्यालय में नगरपालिका एवं अग्निशमन कर्मचारी संघ सदस्यों की मीटिंग हुई। इस अवसर पर उन्होंने 25 अप्रैल को राजिंदर बाल्मीकि के पुत्र रमन बाल्मीकि की जिला जेल में कस्टडी के दौरान संदिग्ध अवस्था मे हुई मौत की उच्च स्तरीय एसआईटी जांच जेल उपाधीक्षक और अन्य दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों को तुरन्त प्रभाव से निलंबित करने की मांग की। राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, जिला प्रधान महिपाल सोडे, अग्निशमन सेवा के राज्य प्रेस प्रवक्ता गुलशन भारद्वाज, संगठन सचिव जरनैल सिंह, चिनालिया शाखा प्रधान राज कुमार धारीवाल, सचिव प्रवेश परोचा, राज कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल को रमन बाल्मीकि के पिता राजिंदर बाल्मीकि को फोन द्वारा जेल से सूचना मिली कि आपके बेटे को फूड प्वाइजनिंग के कारण हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। इस दौरान जेल प्रशासन के द्वारा रमन को अस्पताल लेकर आते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि फूड प्वाइजनिंग से किसी की भी इतनी जल्दी मौत नहीं हो सकती। इसलिए संघ ने प्रशासन से यह गुजारिश की कि रमन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगर इनमे कोई साजिश की बू आती है तो सरकार द्वारा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed